पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिक खाद डालने से मिट्टी खराब हो रही

अधिक खाद डालने से मिट्टी खराब हो रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिक खाद डालने से मिट्टी खराब हो रही

होशंगाबाद| कृषिविभाग की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें कलेक्टर ने कहा कि किसानों द्वारा जिले में खाद का अत्यधिक उपयोग करने से खेतों की मिट्टी का संतुलन बिगड़ रहा है। जिसके दुष्परिणाम आने वाले समय में किसानों को अनुभव होंगे। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह किसानों को इस बारे में समझाइश दें कि उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी अनुपजाऊ होती जा रही है। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को हर दिन सुबह 10 बजे तक खाद की उपलब्धता वितरण जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बनखेड़ी क्षेत्र में खाद के वितरण के लिए सेंटर बनाने को भी कहा है।