- Hindi News
- समय से पहले स्कूल बंद करके घर चले गए शिक्षक
समय से पहले स्कूल बंद करके घर चले गए शिक्षक
होशंगाबाद : मिसरोदसंकुल प्राचार्य एसके नद्या ने शुक्रवार को जनशिक्षा केंद्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें कुछ शिक्षक समय से पहले ही स्कूल में ताला लगाकर घर चले गए। प्राचार्य ने बताया कि दोपहर 3 बजे के बाद शासकीय हाई स्कूल डूडूगांव, प्राथमिक-माध्यमिक शाला डूडूगांव, प्राथमिक-माध्यमिक हाई स्कूल शैल, माध्यमिक स्कूल बैराखेड़ी बंद पाई गई। इन स्कूलों के ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक रोज 11.30 बजे आते हैं और 3.50 बजे के बाद घर चले जाते हैं। निरीक्षण में बंद स्कूल के प्रभारियों को नोटिस जारी किया जा रहा है।