- Hindi News
- ऑनलाइन बैंक अकाउंट से जुड़ेंगे शहर के 39 हजार परिवार, नपा चला रही है अभियान
ऑनलाइन बैंक अकाउंट से जुड़ेंगे शहर के 39 हजार परिवार, नपा चला रही है अभियान
सीएमओपवन कुमार सिंह ने बताया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए समग्र पोर्टल पर परिवार की आईडी पूरी तरह अपडेट होना जरुरी है। साथ ही परिवारों की आईडी से बैंक अकाउंट और आधार नंबर को लिंक करना भी जरुरी है। क्योंकि आने वाले समय में पात्रताधारी परिवारों को सभी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन उपलब्ध डेटा का अवलोकन करने उसके परीक्षण के बाद दिए जाने की योजना पर काम चल रहा है। ऐसा करने के बाद काम में तेजी आएगी।
शहर के 39 हजार परिवारों की एंट्री है समग्र पोर्टल पर, 13 हजार परिवारों के खातों का अपडेशन किया
नगरसंवाददाता| होशंगाबाद
शहरके 39 हजार परिवारों को बैंक खाते और आधार नंबर से जोड़ा जा रहा है। अभी तक 13 हजार परिवार बैंक अकाउंट और आधार नंबर से जुड़े चुके है। बाकी के परिवारों की जानकारी नगर पालिका कलेक्ट कर रही है। ऐसा करने से इन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने में सुविधा होगी। साथ ही योजनाओं पर मिलने वाला सब्सिडी का पैसा भी सीधे खाते में जमा हो सकेगा। जो परिवार सस्ता राशन लेने के लिए पात्र है उन्हें भी सुविधा होगी। इसके लिए नगर पालिका इन परिवारों की ऑनलाइन बनाई गई ट्रिपल एसएमआईडी में ऑनलाइन बदलाव कर रही है। नगरपालिका सीएमओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे परिवारों के बैंक अकाउंट और आधार कार्ड की फोटोकापी ली जा रही है। जिन परिवारों के ट्रिपल एसएमआईडी समग्र पोर्टल पर बनी है लेकिन आईडी में बैंक अकाउंट नंबर आधार नंबर नहीं जोड़ा गया है। ऐसे परिवार जिनकी पोर्टल पर आईडी नहीं बनी है उनसे फार्म भरवाए जा रहे है ताकि उनकी आईडी बनाई जा सके। ऐसे परिवार स्वयं भी नपा में बैंक अकाउंट और आधार की जानकारी दे सकते है जिन्हें पूर्व में नहीं दी थी या जिनकी आईडी अपडेट नहीं है।