आज आएगा यूथ हॉस्टल का दल
होशंगाबाद. यूथहॉस्टल्स ऑफ इंडिया की भोपाल यूनिट का 60 सदस्यीय दल 14 दिसंबर को होशंगाबाद आएगा। यूनिट के सचिव संजय मधुप ने बताया कि दल के सदस्य पर्यावरण और नदियों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सेंड ट्रेकिंग करेंगे। ट्रेकिंग सुबह 9 बजे ग्राम रायपुर से शुरू होगी। तवा नदी के किनारे चलते हुए दल के सदस्य बांद्राभान पहुंचेंगे। इस दौरान दल के सदस्य सेंड ऑर्ट, पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।