- Hindi News
- होशंगाबाद। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की लेक सिटी यूनिट
होशंगाबाद। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की लेक सिटी यूनिट
होशंगाबाद। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की लेक सिटी यूनिट का 60 सदस्यीय दल रविवार को होशंगाबाद आया। दल के सदस्य रायपुर से तवा नदी में सेंड ट्रैकिंग करते हुए बांद्राभान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेंट ऑर्ट, पोस्टर मेकिंग आदि गतिविधियों में भाग लिया।
साथ ही ट्रैकिंग के दौरान तवा और नर्मदा नदी में पड़ी हुई पॉलीथिन और कचरे को साफ भी किया। विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर दल शाम को वापस भोपाल रवाना हुआ। रायपुर के पास तवा नदी पार करते दल के सदस्य।