- Hindi News
- शहर के 4 केंद्रों पर 1504 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
शहर के 4 केंद्रों पर 1504 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
आंगनबाड़ीमहिला पर्यवेक्षक परीक्षा में कई परीक्षार्थी इसलिए परीक्षा देने से वंचित रह गए कि आईडेंटी प्रूफ को लेकर नियमों के आधार पर केंद्र प्रभारियों ने सख्त रूख अपनाया। रविवार को चार केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में आधार कार्ड ऑरिजनल मांगा गया था। यदि उसकी नेट से निकाली गई कॉपी है तो उसे राजपत्रित अधिकारियों से सत्यापित होना चाहिए था। इसके अलावा यदि अन्य आईडेंटी प्रूफ की फोटो काॅपी थी तो उसको भी सत्यापित किया जाना था। इसको लेकर परीक्षार्थियों और केंद्र प्रभारियों के बीच बहस भी हुई। लेकिन ऑरिजनल या सत्यापित दस्तावेज के अभाव में परीक्षार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। परीक्षा सेंटरों का एसडीएम राजकुमार खत्री ने निरीक्षण किया। इस परीक्षा में इटारसी में चार सेंटरों पर 1600 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। जिसमें से 1504 ही परीक्षा दे पाए और 96 अनुपस्थित रहे। इधर इटारसी के कई ऐसे परीक्षार्थी जिनका सेंटर होशंगाबाद था वे जानकारी के अभाव में हाईवे से होशंगाबाद रवाना हुए और जाम में फंस गए। जाम की वजह से वे समय पर अपने सेंटर पर नहीं पहुंचे और परीक्षा नहीं दे पाए।
इटारसी। परीक्षा हॉल में उपस्थित परीक्षार्थी।
फैक्ट-फाइल