पोस्टऑफिस के सामने से मोटर साइकिल चोरी
होशंगाबाद. कोठीबाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने से मोटरसाइकिल चोरी चली गई। सिटी थाने में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। सिटी थाने से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को राजीव साहू ने पाेस्ट ऑफिस के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। लौटने पर उसे उस स्थान पर मोटरसाइकिल नहीं मिली।