आज 14 दिसंबर को आएंगे डॉ. मकरंद हिरवे
आज 14 दिसंबर को आएंगे डॉ. मकरंद हिरवे
होशंगाबाद| भोपालसे न्यूरोलॉजिस्ट (मस्तिष्क एवं स्नायु/नसों और मांसपेशियों के विशेषज्ञ) डॉ. मकरंद हिरवे (एमडी मेडिसिन, डीएम न्यूरोलॉजिस्ट, एमएएमसी नईदिल्ली) होशंगाबाद के केशव हास्पिटल पर आज रविवार को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे। मिर्गी एवं अचानक बेहोश हो जाने की प्रवृत्ति, सिरदर्द एवं माइग्रेन, लकवा और हाथ-पैरों की झुनझुनी तथा पैरों में सुन्नपन, गर्दन, कमर एवं पीठ का दर्द, शिएटिका, चक्कर आना, लडख़ड़ाहट, चलने-फिरने में दिक्कत, हाथ-पैरों की नसों में खिंचाव, पैरों में जलन, मांसपेशियों में खिचाव, हाथ एवं शरीर का कोई हिस्सा कांपना, हाथ-पैरों का पतला पडऩा, पार्किंसंस की बीमारी, नींद की समस्या, तनाव के चलते सिरदर्द, याददाश्त में कमी, कानों में सुनसुन और घुनघुन की आवाज होना, चेहरे का टेढ़ा होना, दिमागी सूजन एवं दिमागी बुखार, व्यवहार में परिवर्तन आदि लक्ष्णों के परामर्श हेतु डॉ. मकरंद हिरवे से सम्पर्क कर सकते हैं।
शॉपिंग मेले का आज अंतिम दिन
होशंगाबाद| गुप्तास्टेडियम ग्राउंड में चल रहे शॉपिंग फेस्टिवल मेले को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लोगों की विशेष मांग पर मेले का आज अंतिम दिन है। संचालक अशोक सागर ने बताया कि यहां कश्मीरी शॉल, सूट, साड़ी, पसपीना शॉल, सहारनपुर का विश्व प्रसिद्ध फर्नीचर, मेरठ के खादी वस्त्र, भदोई (यूपी) के कारपेट-गलीचे एवं रेडीमेड वस्त्रों की महासेल लगी हुई है। साथ ही बिना पानी का कूलर, पिकनिक टेबल, फोल्डिंग बेड, आकर्षक ज्वेलरी, गैस बचत की रेम्बो जाली, वेपोराईजर मशीन, हेल्थ एवं फिटनेस प्रोडक्ट, मैजिक मसाजर, गर्म पानी की थेलियां, राजस्थानी, जयपुरी चूरन-सुपारी स्टॉल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। यहां बच्चों का मनपसंद मेजिक शॉप केवल 1 मिनिट में सीखें जादू और खाने-पीने के स्टॉल भी उपलब्ध हैं।