पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:कलेक्टर

मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद . स्कूलोंमें दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी भी तरह का हादसा होता है, तो शिक्षा अधिकारियों जनशिक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा। यह बात शनिवार को कलेक्टर संकेत भोंडवे ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कही। उन्होंने कहा कि जनशिक्षकों को लगातार साप्ताहिक रिपोर्ट भेजना चाहिए। ब्लॉक स्तर पर अगर कहीं कोई गड़बड़ी है, तो कोई भी व्यक्ति मुझे मेरे मोबाइल फोन अथवा कार्यालय/ निवास के फोन पर सूचना दे सकता है।