- Hindi News
- होशंगाबाद. राजीवगांधी खेल अभियान के तहत शनिवार को जिला स्तरीय
होशंगाबाद. राजीवगांधी खेल अभियान के तहत शनिवार को जिला स्तरीय
होशंगाबाद. राजीवगांधी खेल अभियान के तहत शनिवार को जिला स्तरीय स्तरीय प्रतियोगिता हुई। बालक-बालिका 16 वर्ष आयु वर्ग में जूडो, टेबल टेनिस, बेडमिंटन और फुटबाल के मुकाबले हुए। बालिका वर्ग में फुटबाल का फाइनल पिपरिया और होशंगाबाद के बीच खेला गया। इसमें पिपरिया ने 2-0 से जीत हासिल की। बालक वर्ग में होशंगाबाद सोहागपुर के बीच फाइनल मैच हुआ, जिसमें होशंगाबाद विजेता रहा। बेडमिंटन और जूडो में बालक-बालिका वर्ग में होशंगाबाद की टीमें विजेता रहीं। टेबल-टेनिस बालक-बालिका वर्ग में सिवनीमालवा विजेता रहा। संभागीयस्पर्धा आज| संभागस्तरीय खेल प्रतियोगिता 14 दिसंबर को एसएनजी स्टेडियम में होगी।