इटारसी: राजस्वप्रकरण ज्यादा
इटारसी: राजस्वप्रकरण ज्यादा
मेगालोक अदालत में सबसे ज्यादा राजस्व और दांडिक मामलों के प्रकरण निबटे। एसडीएम कोर्ट से 3034 और तहसीलदार कोर्ट से 792 मामलों को निबटारा हुआ। सबसे ज्यादा नगर पालिका ने 19. 50 लाख की रिकवरी प्राप्त की। बिजली कंपनी ने 8 लाख 7 हजार रुपए वसूले।
किए। इसके अलावा चैक बाउंस के मामलों में 8 लाख के मामलों का निबटारा हुआ। दूरसंचार के 278 मामलों में 2 लाख 75 हजार 395 रुपए की रिकवरी हुई।
सिवनीमालवा: पौधेदिए
न्यायालयपरिसर में आयोजित मेगा लोक अदालत में विभिन्न विभागों के हजारों प्रकरण निबटे। समझौते के बाद पक्षकारों को उपहार में पौधे दिए गए।
सोहागपुर: बिजलीकंपनी को मिले 10 लाख
एडीजेएचएम अंसारी की खंडपीठ में दो मोटर दावा दुर्घटना प्रकरण निबटे, जिनमें 8.60 लाख की समझौता राशि दी गई। न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 60 मामले निबटे। इसी के साथ एसबीआई के 11 प्रकरणों में 62400 की वसूली हुई। बिजली कंपनी के डीई अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि 112 प्रकरणों में करीब 10 लाख रुपए जमा हुए।
पिपरिया: 25हजार मामले निबटे
लोकअदालत में पिपरिया, बनखेड़ी और पचमढ़ी के करीब 25 हजार मामले निबटे। करीब 9 करोड़ रुपए सरकारी खाते में जमा हुए हैं। इनमें विभिन्न विभागों और बैंकों के प्रकरण शामिल हैं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी उपाध्याय ने माल्हनवाड़ा की एक बुजुर्ग महिला पर स्टेट बैंक से लिए गए लोन की बकाया राशि 47 हजार रुपए माफ कर दी।
होशंगाबाद: 26हजार मामले निबटे
लोकअदालत में करीब 26 हजार मामलों में सुलह हुई। बारिश के कारण कई पक्षकार नहीं सके। कोर्ट में चल रहे मामलों से 11 हजार 427 मामलों में सुलह हुई है। इसमें 2,53,86, 276 रुपए जमा हुए हैं तो कोर्ट में आने से पहले के 14703 मामलों में सुलह हुई है। इसमें 46,23, 851 रुपए जमा हुए हैं। देर रात तक आंकड़े जुटाए जा रहे थे।
लोक अदालत का उदघाटन सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश एनके शुक्ला, कलेक्टर संकेत भोंडवे, एसपी आशुतोश प्रताप सिंह और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौबे ने किया।