पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोल्टेज से जले विद्युत उपकरण

वोल्टेज से जले विद्युत उपकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद. शहरमें शुक्रवार-शनिवार की रात शांतिनगर, आनंदनगर नारायणनगर क्षेत्र के कई घरों में विद्युत उपकरण वोल्टेज बढ़ने से जल गए। शांतिनगर की टूटी पुलिया के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि वोल्टेज बढ़ने से सीएलएफ, टीवी, फ्रिज, मोबाइल चार्जर आदि जले हैं। आनंदनगर निवासी एस अरोरा ने बताया कि आए दिन वोल्टेज बढ़ने से उपकरण जल रहे हैं। वहीं शुक्रवार रात 1.30 बजे बंद हुई सप्लाई शनिवार शाम 6 बजे शुरू हो पाई। इस दौरान कंपनी को कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। इस मामले में कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण तकनीकी दिक्कतें आई थीं, जिससे सप्लाई बंद हुई।