दो आरआई के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश
दो आरआई के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश
होशंगाबाद| चकबंदीसंबंधी कार्य समयावधि में पूरा नहीं पर दो राजस्व निरीक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश कलेक्टर संकेत भोंडवे ने दिए हैं। राजस्व निरीक्षक चुन्नीलाल इवने ग्राम चांदौन इटारसी और सुरेश कुमार चौहान ग्राम खरार सिवनीमालवा ने चकबंदी कार्य करने में लापरवाही बरती थी।