- Hindi News
- लोगों की विशेष मांग पर शॉपिंग मेला 14 दिसंबर तक
लोगों की विशेष मांग पर शॉपिंग मेला 14 दिसंबर तक
होशंगाबाद| गुप्तास्टेडियम ग्राउंड में चल रहे शॉपिंग फेस्टिवल मेले को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लोगों की विशेष मांग पर यह मेला सात दिन और 14 दिसंबर तक जारी रहेगा। शॉपिंग मेले के संचालक अशोक सागर ने बताया कि यहां कश्मीरी शॉल, सूट, साड़ी, पसपीना शॉल, सहारनपुर का विश्व प्रसिद्ध फर्नीचर, मेरठ के खादी वस्त्र, भदोई (यूपी) के कारपेट-गलीचे एवं रेडीमेड वस्त्रों की महासेल लगी हुई है। साथ ही बिना पानी का कूलर, पिकनिक टेबल, फोल्डिंग बेड, आकर्षक ज्वेलरी, गैस बचत की रेम्बो जाली, वेपोराईजर मशीन, हेल्थ एवं फिटनेस प्रोडक्ट, मैजिक मसाजर, गर्म पानी की थेलियां, राजस्थानी, जयपुरी चूरन-सुपारी स्टॉल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। यहां बच्चों का मनपसंद मेजिक शॉप केवल 1 मिनिट में सीखें जादू और खाने-पीने के स्टॉल भी उपलब्ध हैं। मेले में पाताल कोट की दुलर्भ लकड़ी द्वारा दर्द निवारण जिससे मात्र स्पर्श करने से 10 मिनिट में असहनीय दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। जिसका सैंकड़ों लोग लाभ उठा रहे हैं।