पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क में धंसे बस के पहिए, बड़ा हादसा टला

सड़क में धंसे बस के पहिए, बड़ा हादसा टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसे पांच किमी दूर होशंगाबाद की ओर हाईवे पर एक बस के पहिए सड़क में धंस गए। जिसके कारण बस पलटते-पलटते बची और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार बस आरिफ ट्रेवल्स की थी जो भोपाल से पांढुर्ना की ओर जा रही थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रैसलपुर के पास एमजीएम स्कूल के सामने बस क्रमांक एमपी 09 एफए 3024 अचानक चलते-चलते सड़क के किनारे पर धंस गई। घटना में बस करवट लेते-लेते बची। जिस समय घटना घटी उस समय बस में करीब 60 से अधिक यात्री मौजूद थे। बाद में यात्रियों को अगली बस में बैठाकर आगे की और रवाना किया गया। बस के धंसने का कारण सड़क के किनारे मिट्टी की फीलिंग ठीक से नहीं किया जाना बताया जा रहा है। जिस जगह घटना हुई वहां निर्माण के कारण केवल एक लेन ही चालू है। सामने से रहे वाहन को साइड देने के चक्कर में बस सड़क के थोड़े किनारे पर गई और उसके एक साइड के दो पहिए धंस गए जिससे बस पलटते-पलटते बची।

इटारसी। सड़क किनारे धंसी हुई बस।

बस पलटते-पलटते बची

^मैंहोशंगाबाद से बैतूल की ओर बस में यात्रा कर रहा था। एक तरफ की ही सड़क चालू होने से वैसे भी बस धीमी ही चल रही थी। अचानक बस के पहिए धंस गए और बस पलटते-पलटते बची। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के सर सीट के ऊपरी भाग से टकराए जिससे उन्हें चोट लगी है।^ -कमलेश बारंगे, यात्री

हमपता करवाते हैं

^ट्रैफिकका लोड ज्यादा पड़े इसलिए सड़क को छोड़-छोड़कर काम किया जा रहा है। यदि पीचिंग का काम ठीक से नहीं हुआ है तो हम पता करवाते हैं।^ -जीपी मेहरा, चीफइंजीनियर, सड़क विकास निगम