पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनखेड़ी बैंक में हुई 56 लाख की चोरी का केस 18 दिनों में सुलझा

बनखेड़ी बैंक में हुई 56 लाख की चोरी का केस 18 दिनों में सुलझा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल संचालक से हाेशंगाबाद में मारपीट

क्राइम रिपोर्टर|होशंगाबाद/सिवनीमालवा

सिवनीमालवाके टैगोर स्कूल के संचालक प्रवीण अवस्थी के साथ रविवार को होशंगाबाद में कुछ लोगों ने मारपीट की। घटना के बाद आरोपी भाग गए। स्कूल संचालक प्रवीण अवस्थी इस हमले में घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिवनीमालवा के स्कूल संचालक प्रवीण अवस्थी शनिवार को उनके स्कूल में की गई तोड़फोड़ की जानकारी एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स की बैठक में देने के लिए होशंगाबाद आए थे। बैठक बुधवाड़ा स्थित पं. रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल में थी। लेकिन इससे पहले ही अज्ञात लोगों ने प्रवीण अवस्थी पर हमला कर दिया। जिससे उनकी नाक से खून गया। प्राइवेट स्कूल एसो. का आरोप है कि इस घटना को उन्हीं लोगों ने अंजाम दिया है, जिन्होंने शनिवार को स्कूल में तोड़फोड़ की थी। घटना की लिखित शिकायत एसोसिएशन ने एसपी को की है।

इधर, सिवनीमालवा में शनिवार को हुई घटना को लेकर पुलिस ने अंकित तांबूलकर की रिपोर्ट पर स्कूल संचालक प्रवीण अवस्थी के खिलाफ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

कुछ लोग लोकेशन ले रहे थे

^जबमैं सिवनीमालवा से रहा था, तभी कुछ लोग मोबाइल से मेरी लोकेशन ले रहे थे। मोबाइल का नंबर पुलिस को दिया है। हम चाहते हैं कि हमला करने वालों पर कार्रवाई हो। -प्रवीण अवस्थी, पीड़ित