- Hindi News
- पचमढ़ी में महाशिवरात्रि मेला शुरू, तीन हजार श्रद्धालु पहंुचे
पचमढ़ी में महाशिवरात्रि मेला शुरू, तीन हजार श्रद्धालु पहंुचे
लोकल मैप करेगा घूमने में मदद
मेलेमें विशेष पाइंटों पर लोकल मैप लगाया गया है। जिसमें उस केंद्र के आसपास के पर्यटक केंद्रों मार्गों के बारे में बताया गया है। मेले में ऐसे कई मैप लगे हुए है जिनके माध्यम से श्रद्धालु स्वयं भी मेला घूम सकते है। इन पाइंटों पर मार्गों के नाम उनकी दूरी का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है।
घुमावदार चढ़ाई वाले रास्तों पर लगता है जाम
पचमढ़ीके घुमावदार पहाड़ी रास्ते पर वाहनों की संख्या बढ़ने और बड़े वाहनों की आवाजाही से कई बार जाम की स्थिति बनती है। इससे निपटने के लिए भी पुलिस कर्मी पेट्रोलिंग करेंगे। देनवा दर्शन से पचमढ़ी तक ज्यादा घुमावदार रास्ते हैं।
पिपरिया| पचमढ़ीमें महाशिवरात्रि मेला रविवार से शुरू हुआ।
कंट्रोल रूम में संपर्क करें
मुख्यकंट्रोल रूम पचमढ़ी तहसील कार्यालय को बनाया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 07578-252025 252030 है। इस पर श्रद्धालु जरूरी सूचनाएं दे सकते हैं। सहायक कंट्रोल रूम चौरागढ़, नांदिया जंक्शन, कैम्प सीता नाहनी, कैम्प बीड एवं ग्राम नांदिया से छिंदवाड़ा की सीमा तक बने हैं।
इनमें श्रद्धालु केंद्र पर पहुंच कर कोई भी सूचना दे सकते है। क्योंकि इन केंद्रों पर विभागीय कम्यूनिकेशन नेटवर्क काम कर रहा है।
पैदल भी आते हैं श्रद्धालु
महादेवमेले में मप्र महाराष्ट्र से श्रद्धालु पहुंचे है। महाराष्ट्र के नागपुर, अमरावती से आने वाले श्रद्धालु छिंदवाड़ा के भूराभगत होते हुए महादेव मेला पहुंचते है। होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर समेत मप्र के दूसरे हिस्सों से पहुंचने वाले श्रद्धालु पिपरिया पचमढ़ी होते हुए मेला पहुंचते हैं।
कल्चरल रिपोर्टर| होशंगाबाद/पिपरिया
महादेवकी नगरी पचमढ़ी में रविवार से महाशिवरात्रि मेला शुरू हो गया है। पचमढ़ी के शंकर मंदिरों में जयकारे गूंजने लगे हैं। पहले दिन महाराष्ट्र से करीब 3 हजार श्रद्धालु पचमढ़ी पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भी मंदिरों में भगवान के दर्शन किए। अगले 12 दिनों तक सैलानियों के पचमढ़ी आने और लौटने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। 19 फरवरी को मेला समाप्त होगा। इस दौरान करीब ढाई लाख श्रद्धालु पचमढ़ी आएंगे। श्रद्धालु पचमढ़ी के चौरागढ़, महादेव, जटाशंकर और गुप्त महादेव मंदिरों में भगवान शंकर के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। पचमढ़ी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को 3 हजार श्रद्धालु पहुंचे हैं। सोमवार से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।
17 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। पचमढ़ी में दो स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पार्किंग में वाहन खड़े करने के लिए कहा गया है। छावनी के टोल नाके पर निर्धारित दर से केवल एक बार एंट्री शुल्क वसूला जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व जैसे-जैसी नजदीक आएगा वैसे ही पचमढ़ी में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगेगा। महाशिवरात्रि पर्व का महत्व है। लिहाजा दूर-दूर के श्रद्धालु यहां आस्था के साथ मन्नतें लेकर आते हैं। मंदिरों के रास्ते में भगवान शंकर के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु मंदिर में पूजन करके दान करते हैं।