स्वाइन फ्लू: छात्रों को करेंगे जागरुक
हाेशंगाबाद| स्वास्थ्यविभाग जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए सभी स्कूल और कॉलेजों में इससे जुड़ी जानकारियां भेजेगा। सीएमएचओ डॉ.एएल मरावी सभी स्कूल और कॉलेजों को सर्दी-खांसी से पीड़ित छात्र-छात्राओं को तुरंत छुट्टी देने के लिए पत्र भी लिखेंगे। शासकीय लीड कॉलेज की प्राचार्य डॉ.कामिनी जैन ने बताया कि सभी कॉलेजों को कहा गया है कि वो नोटिस बोर्ड पर जागरूकता के संदेश लगाएं।
रहे हैं। डॉ.जैन ने बताया कि जिले के सभी कॉलेजों को इसी तरह के निर्देश भी भेजे जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा-ये करें स्कूल-काॅलेज
- सभी स्कूल-कॉलेज के कर्मचारी और स्टूडेंट खांसते,छींकते समय रूमाल का प्रयोग करें।
- स्कूल और कॉलेजों के कैंपस में रोज साफ-सफाई की व्यवस्थाएं की जाए।
- अगर स्कूल कॉलेजों में हॉस्टल हैं, तो बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- सभी स्कूल-कॉलेज नोटिस बोर्ड पर स्वाइन से बचाव के तरीके प्रदर्शित करें।
शिक्षण संस्थाओं को पत्र लिख रहे हैं
हम सभी कॉलेज-स्कूलों को सर्दी से पीड़ित छात्र-छात्राओं को छुट्टी देने के लिए लिख रहे हैं। इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं को स्वाइन फ्लू की जानकारी देने के विषय में भी लिखा जा रहा है।
- डॉ.एएल मरावी, सीएमएचओ होशंगाबाद