होशंगाबाद| कमिश्नरकाॅलोनी वार्ड 12 में पार्क बनाने के लिए जनसहयोग से 51 हजार रुपए जुटाए गए हैं। बाकी पैसा प्रशासन और नगरपालिका से मिलेगा। रविवार को नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, सभापति जितेंद्र तिवारी ने वार्ड में जाकर धनराशि एकत्र की। आम लोगों से भी सहयोग लिया।