संघ का पथ संचलन आज निकलेगा
होशंगाबाद| राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ का पथ संचलन सोमवार को निकलेगा। पथ संचलन सुबह 9 बजे कलेक्टोरेट गेट के सामने शुरू होगा, जो कोठीबाजार होते हुए एसएनजी स्कूल परिसर में पहुंचेगा। संघ के स्वयंसेवकों द्वारा व्यायाम सहित अन्य प्रदर्शन किए जाएंगे। संघ का यह गुणात्मक पथ संचलन कहलाता है जो तहसील स्तर पर हर साल होता है। इस बार होशंगाबाद में यह संचलन निकल रहा है।