पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कंपनी जिले में बनाएगी प्रदेश की पहली इंटेलिजेंस विंग

बिजली कंपनी जिले में बनाएगी प्रदेश की पहली इंटेलिजेंस विंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपभोक्ताओं से होने वाली हेराफेरी पर रखेगी नजर

सिटीरिपोर्टर| होशंगाबाद

बिजलीकंपनी के उपभोक्ताओं के साथ होने वाली हेराफेरी पर नजर रखने के लिए प्रदेश की पहली स्पेशल इंटेलिजेंस विंग होशंगाबाद में बनाई गई है।

पुलिस की इंटेलिजेंस विंग जैसा काम करने वाली यह विंग खासतौर से अधिकारी-कर्मचारियों की खामियों पर नजर रखेगी। कंपनी के फील्ड अधिकारियों से हटकर 9 अलग-अलग विभाग के विशेषज्ञ टीम में रखे गए हैं, जो कभी भी समय कहीं भी पहुंचकर बिजली कंपनी की गड़बड़ियों को पकड़ने का काम करेंगे। इतना ही नहीं टीम को ऑन स्पॉट कार्रवाई का अधिकार भी दिया गया है। यदि बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी बिल राशि में समझौता, ट्रांसफार्मर या अन्य किसी सुविधा के ज्यादा पैसे लेने सहित अन्य प्रकार की हेराफेरी या भष्ट्राचार जैसी गड़बड़ी करते पकड़े गए तो इंटेलिजेंस विंग मौके पर ही संबंधित के खिलाफ निलंबन अन्य कार्रवाई कर सकेगी। वहीं बड़े मामलों में सीधे विभागीय जांच शुरू करेगी। शुक्रवार को जिलेभर के बिजली अधिकारियों को इंटेलिजेंस विंग की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया।

पहलीबार फील्ड से अलग अधिकारियों की जांच टीम

बिजलीकंपनी में विजिलेंस से लेकर अलग-अलग मामलों की टीमें सक्रिय हैं। लेकिन कहीं कहीं इन टीमों में फील्ड के अधिकारी शामिल हैं। टीमें लगातार फील्ड में कार्रवाई करती है, लेकिन अधिकारी-कर्मचारियों की खामियों को नजरअंदाज कर देती है। जिन मामलों में अलग से टीम बनाकर नजर रखी जाती थीं, वहां फील्ड का साथी होने के कारण टीम सही जांच नहीं करती थी। अब स्पेशल इंटेलिजेंस टीम में एक भी अधिकारी फील्ड का नहीं होगा। लेकिन कर्मचारी विभाग के ही रखे गए हैं। इंटेलिजेंस टीम का नेतृत्व महाप्रबंधक ही करेंगे। लेकिन स्पेशल विंग में एक डीजीएम कमर्शियल विभाग, चार्टर्ड एकाउंटेंट, फाइनेंस विभाग, एचआर मैनेजर अन्य विभाग के एक-एक अधिकारी सहित 9 लोग शामिल किए गए हैं। इनमें से एक भी अधिकारी फील्ड से संबंधित नहीं है।