सिविल सर्जन डॉ. शर्मा को पितृशोक
होशंगाबाद|जिला अस्पतालके सिविल सर्जन डॉ.रविकांत शर्मा के पिता जीबीएल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद सोहागपुर में निधन हो गया। वो 94 वर्ष के थे। स्व. जीबीएल शर्मा आमला में एयरफोर्स सर्विसेस से 30 साल पहले सेवानिवृत हुए थे। उनके छोटे बेटे जगदीश शर्मा ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा सोहागपुर स्थित निवास से सुबह 8.30 बजे निकलेगी।