पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतपुड़ा के जंगलों की हिफाजत करने आगे आई अमेरिकी कंपनी

सतपुड़ा के जंगलों की हिफाजत करने आगे आई अमेरिकी कंपनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एन्वायर्नमेंट रिपोर्टर|इटारसी

जैवविविधता के लिए दुनिया भर में मशहूर सतपुड़ा के जंगलों की हमें भले ही कोई कद्र हो, लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते असर के कारण अमेरिका की एक कंपनी इसमें रुचि ले रही है। इस कंपनी की वजह से होशंगाबाद जिले के जंगलों से जुड़े गांवों में जंगलों की सुरक्षा और इनकी जरूरत को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में ग्रामीणों को जंगलों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान को नुक्कड़ नाटक, कठपुतली नाच जैसे साधनों के माध्यम से चलाया जा रहा है। इस मामले में पूरे प्रदेश में होशंगाबाद अकेला जिला है और देश में मध्यप्रदेश चार राज्यों में शामिल है। जिस प्रोग्राम में यह सब हो रहा है, उसे फॉरेस्ट प्लस नाम दिया गया है।

क्या है फॉरेस्ट प्लस योजना

भारतऔर अमेरिका के मध्य पार्टनरशिप फॉर लेंड यूज साइंस में जंगलों की सुरक्षा और उनके संवर्धन का काम हो रहा है। यह काम अमेरिका की टेट्राटेक कंपनी कर रही है। इस अभियान के तहत ग्राम वन समितियों और वन रक्षा समितियों के माध्यम से रैलियां निकाली जा रही हंै। इस प्रोग्राम का पूरा नाम रिडक्शन ऑफ डी फॉरेस्टेशन एंड डीग्रेडेशन प्लस है। रेंजर राजेंद्र सक्सेना ने बताया कि जो जंगल अच्छी स्थिति में हैं, उन्हें सुरक्षित रखने के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं।

जागरूकता का संदेश दे रहे हैं

^क्लाइमेटचेंज हो रहा है, जिसके कारण तेजी से कार्बनडाइ आक्साइड की मात्रा बढ़ रही है। अब जो जंगल बचे हैं उनका संरक्षण अतिआवश्यक और अनिवार्य हो गया है जिसके कारण अमेरिका की कंपनी वन विभाग के साथ फॉरेस्ट प्लस योजना चलाकर जन-जागरूकता का संदेश दे रही है। -राजेंद्र सक्सेना, रेंजर, वन परिक्षेत्र इटारसी

प्रदेश में सिर्फ होशंगाबाद में प्रयास कर रहे

अमेरिकाकी कंपनी द्वारा बदलते क्लाइमेट को लेकर बढ़ती चिंताओं में लोगों में जन जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस जागरूकता के लिए देश के उन राज्यों को चुना गया, जहां अभी भी जंगल है और इन राज्यों में भी उन जिलों को चुना गया जंगलों की स्थिति ठीक है और उन्हें बचाया जा सकता है। देश में हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, कर्नाटक और मध्यप्रदेश को इस अभियान के लिए चुना गया। जिसमें प्रदेश में केवल होशंगाबाद को फॉरेस्ट प्सल के लिए चयनित किया। यहां इटारसी, होशंगाबाद और सुखतवा सामान्य वन मंडल रेंज में यह अभियान चलाया जा रहा है।