पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले में जा घुसी बस

नाले में जा घुसी बस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल संचालक से हाेशंगाबाद में मारपीट

बनखेड़ी बैंक में हुई 56 लाख की चोरी का केस 18 दिनों में सुलझा

जंगल में मिली युवक की लाश

इटारसी| बागदेवके जंगल में रविवार की दोपहर में एक युवक की लाश मिली है। युवक की मौत कैसे हुई है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार इस मामले में मर्ग कायम किया जाएगा। मर्ग जांच के बाद पता लग पाएगा की युवक की हत्या हुई है या युवक ने आत्महत्या की है। दरअसल वन विभाग की सर्चिंग टीम जब गश्त कर रही थी तब उसे तवानगर धनवाद तिराहे के पास रेलवे पुलिया से करीब १०० मीटर अंदर जंगल में एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली। जब आसपास देखा तो एक युवक की लाश पड़ी हुई थी। वन विभाग की टीम ने केसला पुलिस को इसकी सूचना दी तब केसला मौके पर पहुंची।

रैसलपुरका है युवक

पुलिसको मौके पर युवक की बाइक के अलावा जेब से पर्स और मोबाइल मिला है। मोबाइल के नंबरों पर चर्चा के बाद युवक की शिनाख्त रैसलपुर के आशीष चौधरी उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। प्राथमिक तौर पर जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।

जानकारी के अनुसार आशीष चौधरी खेती-किसानी करता है और शुक्रवार से वह लापता था। वहीं केसला थाना प्रभारी मदन पवार का कहना है कि जिस युवक की लाश मिली थी उसकी शिनाख्त हो चुकी है। अभी इस मामले में मर्ग कायम करेंगे। जांच के बाद ही कुछ कहना ठीक होगा।

कुछ लोग लोकेशन ले रहे थे

^जबमैं सिवनीमालवा से रहा था, तभी कुछ लोग मोबाइल से मेरी लोकेशन ले रहे थे। मोबाइल का नंबर पुलिस को दिया है। हम चाहते हैं कि हमला करने वालों पर कार्रवाई हो। -प्रवीण अवस्थी, पीड़ित