विस्थापित युवाओं को रोजगार से जोड़े
होशंगाबाद| सतपुड़ाटाइगर रिजर्व क्षेत्र से विस्थापित हुए परिवारों को सुविधाएं और रोजगार से जोड़ने के लिए कलेक्टर ने विस्थापितों के लिए चलाई जा रही योजना की समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होंने विस्थापित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के वाले कार्यक्रम चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने कहा कि विस्थापित गांव के हर युवा को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण और लोन दिलाया जाए। ताकी वह अपना व्यवसाय कर शुरू कर सके। उन्होंने आदिवासी विस्थापितों को मुर्गीपालन, बकरी पालन, दुग्ध डेयरी कृषि जैसी गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश भी दिए। इस दौरान रिजर्व के उप संचालक एके मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।