होशंगाबाद| सांगाखेड़ाकला और आसपास के 25 किसानों का दल मंगलवार को कृषि की नई तकनीकी और उन्नत खेती का प्रशिक्षण लेने अनुसंधान संस्थान नवी बाग बैरसिया भोपाल रवाना हुआ।
कलेक्टर संकेत भोंडवे ने हरी झंडी दिखाकर किसानों के दल को रवाना किया। किसान अनुसंधान केंद्र में 5 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।