- Hindi News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण के मुख्य निर्देशक राकेश शर्मा निलंबित
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण के मुख्य निर्देशक राकेश शर्मा निलंबित
होशंगाबाद| आंगनबाड़ीकार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्र पवारखेड़ा के मुख्य निर्देशक राकेश शर्मा को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर कमिश्नर वीके बाथम ने निलंबित किया गया है। कुछ समय पहले नर्मदापुरम संभाग के संयुक्त आयुक्त विकास संदीप शर्मा ने केंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें लायब्रेरी, स्टोर स्वास्थ्य कक्ष बंद मिले थे। लेखा शाखा अस्तव्यस्त और प्रशिक्षण कक्ष की बैठक व्यवस्था बहुत खराब थी। केंद्र में साफ-सफाई की व्यस्था का कोई भी प्रबंध नहीं था। प्रशिक्षण में हुए व्यय के देयकों में शासकीय नियमों का उल्लंघन किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन भी नहीं किया जा रहा था। इस कारण कमिश्नर ने राकेश शर्मा को निलंबित किया है। निलंबन के दौरान शर्मा का मुख्यालय जिपं होशंगाबाद होगा।