लोगों को भाजपा से जोड़ें युवा कार्यकर्ता
होशंगाबाद| भारतीयजनता युवा मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। इसमें कहा गया कि सभी युवा आगे आकर सदस्य बनाएं। कार्यक्रम में संभागीय सदस्यता प्रभारी सुरजीत चौहान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रंजीत सिंह चौहान, संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया, जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।