- Hindi News
- 15 मिनट बारिश, गलियों में पानी, सड़कों पर गड्ढे दिखे
15 मिनट बारिश, गलियों में पानी, सड़कों पर गड्ढे दिखे
घरों में घुस गया बारिश का पानी, किसानों की उपज भी गीली हुई
वेदररिपोर्टर|इटारसी
सुबह-सुबहअचानक हुई बारिश ने जनजीवन अस्त- व्यस्त कर दिया। 15 मिनट की इस बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस गया।
बायपास और गड्ढों में वाहन फंस गए और मंडी में रखी किसानों की हजारों टन उपज भी गीली हो गई। कुछ जगह लाइन में फाल्ट हुए तो घंटों के लिए बिजली चली गई। मंगलवार सुबह 9 बजे अचानक आई बारिश के कारण कुछ ही मिनटों में बहुत कुछ अस्तव्यस्त सा हो गया। हालांकि इस दौरान कहीं भी ओले गिरने की खबर नहीं आई।
पानी से भरे गड्ढे में पलट गई ट्राॅली
बारिशके कारण मंडी की एक सीसी रोड के गड्ढे में पानी भरा गया। जिससे रायपुर का किसान गड्ढे को देख नहीं पाया और उसकी धान से भरी ट्राॅली पलट गई। जिसके कारण करीब 20 क्विंटल उपज गीली हो गई। इसके अलावा भी कच्ची सड़क, बायपास के सोल्डर और होशंगाबाद-इटारसी निर्माणाधीन सड़क पर भी कई वाहन फंसे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ट्रॉलियों में रखी धान भीगी
कृषिउपज मंडी में इन दिनों धान की बंपर आवक बनी हुई है। यहां करीब 250 ट्राॅलियां अपनी तौल का इंतजार करने के लिए खड़ी रहती हैं। मंगलवार को सुबह अचानक मौसम खराब हुआ और 9 बजे बारिश हो गई, जिसके कारण किसान सचेत नहीं हो पाए और सैकड़ों टन धान गीली हो गई। कुछ किसानों ने इसे मंडी में ही सुखाया ताे कुछ किसान धान को सुखाने वापस अपने घर लौट गए।
न्यास कॉलोनी घरों में घुसा सड़क का पानी
शहरके वार्ड 14 की न्यास काॅलोनी में हाल ही में एक सीसी रोड बनाई गई थी। सड़क का स्लोब ठीक नहीं होने के कारण 15 मिनट की तेज बारिश में ही यहां पानी आेवरफ्लो हो गया। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से यह पानी लोगों के घरों में भरा गया। घर के अंदर भरे पानी को बाल्टी और अन्य बर्तनों की सहायता से बाहर निकाला गया। नपा द्वारा पानी निकासी के लिए जेसीबी की सहायता ली गई।