पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों ने नहीं किया काम, 300 मामले आगे बढ़े

वकीलों ने नहीं किया काम, 300 मामले आगे बढ़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| बारएसोसिएशन के आह्वान पर जिले के अधिवक्ता भी मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। वकीलों की हड़ताल के चलते जिला मुख्यालय स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, कमिश्नर, कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार न्यायालय, जिला उपभोक्ता फोरम, लेबर कोर्ट आदि में अदालती कामकाज नहीं हो सका। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौबे और कोषाध्यक्ष मोहनलाल यादव ने बताया कि मंगलवार को वकीलों ने काम नहीं किया। जिसके चलते अदालतों में करीब 300 मामले आगे बढ़ गए।