पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्रिका अनामिका का विमोचन आज

पत्रिका अनामिका का विमोचन आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| एमजीएमकॉलेज में हिंदी विभाग के तत्वावधान में कार्यसंस्कृति और व्यक्तित्व विकास विषय पर आयोजित तीन दिवसीय वर्कशॉप का शुभारंभ 11 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। विभागाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र शुक्ल ने बताया कि वर्कशाप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, विशेष अतिथि हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक डॉ. सुरेंद्र बिहारी गोस्वामी, कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. एलएल दुबे कॉलेज की पत्रिका अनामिका का विमोचन करेंगे। पहले तकनीकी सत्र में होशंगाबाद के डॉ. एचएस द्विवेदी, नागपुर के डॉ. मिथिलेश अवस्थी, भोपाल के डॉ. धर्मेश पारे, डॉ. रीना राजपूत विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगी।