- Hindi News
- कीरपुर की महिला ने एसपी से की पति के गायब होने की शिकायत
कीरपुर की महिला ने एसपी से की पति के गायब होने की शिकायत
होशंगाबाद| माखननगरके ग्राम कीरपुर निवासी इमलाबाई ने एसपी को आवेदन देकर पति के लापता होने की शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि पति शंकरलाल रेत खदान पर रेत भरने का काम करते थे। 19 सितंबर शुक्रवार को रेत भरने गए थे। वहां पर विवाद हो गया। इसी दौरान एक व्यक्ति की उंगली कट गई। इसके बाद वहां पर पति के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद से शंकरलाल गायब हैं। इमला बाई का कहना है कि जिन लोगों से उनके पति का विवाद हुआ था उनसे खतरा बना हुआ है।
ग्राम पनवासा निवासी एक महिला ने पुत्र को टक्कर मारने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार नहीं करने वाहन जब्त नहीं करने की शिकायत एसपी से की है। आवेदिका मुन्नी बाई ने बताया कि उसके बेटे सुनील को 6 जुलाई को आंचलखेड़ा में वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी। जिससे सुनील की मौत हो गई थी। माखननगर थाने में अपराध दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है।