होशंगाबाद| जोनलअनुसंधान केंद्र पवारखेड़ा के तकनीकी कर्मचारियों ने आंदोलन के चौथे दिन मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
कलेक्टर ने मांगों के संबंध में कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा का आश्वासन दिया है। सचिव ने बताया कि 25 सितंबर तक लंबित वेतन नहीं दिए जाने एवं नियमित वेतन देने का लिखित आश्वासन नहीं मिला तो जल्द ही काम पूरी तरह बंद कर देंगे।