- Hindi News
- राम की बारात पर श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल
राम की बारात पर श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल
रामलीला में मंगलवार को राम विवाह हुआ। इस दौरान नगर के प्रमुख मार्गों से रामजी की बारात निकाली।
होशंगाबाद| सेठानीघाटपर चल रही श्रीराम लीला में मंगलवार को रामबारात निकली। बारात सेठानीघाट से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस घाट पर पहुंची। घाट पर पहुंचने के बाद सीता और राम की पैर पखराई की गई। इसमें अनेक लोग शामिल हुए। श्रीराम बारात शाम करीब 6 बजे निकली। चारों भाई गुरु वशिष्ठ के साथ रथ पर सवार थे। स्वागत के लिए सभी जगह श्रद्धालु उमड़े। हर चौराहे पर बारात का स्वागत किया गया। लोगों ने फूलों की बरसात भी की। श्रीराम लीला समिति के पदाधिकारियों ने भगवान का मुंह मीठा कराया और आरती उतारी। रात में बारात के समापन पर पैर पखराई की लीला देर रात 10 बजे तक चलती रही।