- Hindi News
- उपहार योजना: स्कूलों को उपहार में चाहिए बिजली, पंखा, बर्तन
उपहार योजना: स्कूलों को उपहार में चाहिए बिजली, पंखा, बर्तन
1351
इतने स्कूलों ने किया पोर्टल पर पंजीयन
किन स्कूलों में क्या-क्या डिमांड
प्राथमिक-माध्यमिक स्तर| बिजलीकनेक्शन और उपकरण, पंखे, लाइट, वाटर फिल्टर, गैस चूल्हा, बर्तन, सोलर प्लांट, बाउंड्रीवाल, खेल सामग्री, दरी आदि की डिमांड की है।
हाई-हायरसेकंडरी स्कूल| बिजलीलाइन-उपकरण, पंखे, ग्रीन बोर्ड, मानचित्र, टीवी, अलमारी, फर्नीचर, कूलर, पेयजल टंकी आदि।
नगर संवाददाता| होशंगाबाद
जिलेके सरकारी स्कूलों के शिक्षक अपने स्कूल में बिजली लाइन, पंखे, बर्तन, वाटर फिल्टर की चाहत रखते हैं। जिले के 70 प्रतिशत स्कूलों की पहली आवश्यकता बिजली है। साथ में ये पंखा भी चाहते हैं। इतना ही नहीं जो स्कूल बिजली बिल नहीं चुका सकते, वे अपने स्कूलों में सौर ऊर्जा संयत्र लगाने की इच्छा रखते हैं। जिला शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई उपहार योजना में अपनी आवश्यकताओं की सूची जिले के 73.94 प्रतिशत स्कूलों ने पोर्टल पर डाली है। उपहार योजना में शतप्रतिशत स्कूलों की डिमांड की सूची राज्य शिक्षा केंद्र आयुक्त ने जल्द से जल्द अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन जिन स्कूलों ने अपनी सूची डाली है, उसमें से अधिकतर एक ही प्रकार की सामग्री उपहार में पाने की इच्छा रखते हैं। इस योजना के माध्यम से स्कूल अपनी आवश्यकता की सूची पोर्टल पर डालेगा और दान, उपहार देने वाले पोर्टल से ही इन स्कूलों की आवश्यकता पूरी करेंगे।