- Hindi News
- नपा ने ग्वालटोली में वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया
नपा ने ग्वालटोली में वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया
नपा ने ग्वालटोली में वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया
होशंगाबाद| ग्वालटोलीमें वर्षों पुराना अतिक्रमण नपा ने हटा दिया है। नपा का अमला मंगलवार को ग्वालटोली पहुंचा और मशीन से अतिक्रमण हटाया। सिंधी गुरुद्वारा के पास यह अतिक्रमण था। इस अतिक्रमण के हटने से लोगों ने खुशी जताई है। ग्वालटोली निवासी मनोज बडानी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में प्रशासन और नपा से मांग की गई थी। यह अतिक्रमण करीब 20 साल से यहां पर था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। इधर, सीएमओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि सभी जगह के अतिक्रमण समान रूप से हटाए जाएंगे। ग्वालटोली में करीब 15 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए गए हैं।