- Hindi News
- सलकनपुर में शुरू होगी 50 कमरों की धर्मशाला, भीड़ का दबाव होगा कम
सलकनपुर में शुरू होगी 50 कमरों की धर्मशाला, भीड़ का दबाव होगा कम
सजने लगा मां का दरबार
अमावस्या पर किया नर्मदा स्नान
पितृमोक्षअमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा में स्नान किए। अमावस्या इस बार दो दिन मनाई जा रही है। बुधवार को भी अमावस्या रहेगी। मंगलवार को स्नान करने के बाद लोगाें ने पूजा अर्चना की। वहीं युवा संगठन ने नर्मदा में दीपदान किया। संगठन के राहुल थापक ने बताया कि पिछले तीन साल से यह काम किया जा रहा है।
होशंगाबाद| नवरात्रगुरुवार से शुरू होगा, जो 8 दिन का रहेगा। शहर में एक दर्जन स्थानों पर काली मां विराजमान होंगी। वहीं 50 स्थानों पर देवी के विभिन्न स्वरूप विराजमान किए जाएंगे। इस बीच मंगलवार से ही लोग देवीधाम सलकनपुर के लिए पैदल जाने लगे हैं। नवरात्र को लेकर जयस्तंभ चौक, तारअहाता में बड़ी झांकियां बनाई जाएगी। वहीं देवी मंदिरों को सजाया जा रहा है। काली मंदिर सतरास्ता, खेड़ापति मंदिर हर्णे गली, सदर बाजार, हिंगलाज देवी मंदिर, मीनाक्षी चौक स्थित देवी मंदिर, नारायणनगर स्थित इच्छापूर्ति मंदिर, कोठीबाजार स्थित मां आदिशक्ति मंदिर, संतोषी माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में तैयारी चल रही हैं। नवरात्र को लेकर शांति समिति की बैठक भी हुई।
दर्शन के लिए 21 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के पट
सलकनपुरमंदिर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुआें के दर्शन के लिए 21 घंटे तक पट खुले रहेंगे सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 3 बजे से मंदिर में श्रद्धालु देवी के दर्शन कर सकेंगे। देवी जी के आराम के लिए पट रात को 12 बजे बंद किया जाएंगे। नवरात्र के दौरान देवी मां की आरती तीन बार की जाएगी। प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में आरती सुबह 5.30 बजे, दोपहर को 12 बजे और शाम को 7.30 बजे की जाएगी।
सुरक्षा के लिए मौजूद रहेंगे एक हजार जवान
नवरात्रमें आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और सलकनपुर मंदिर के आसपास ट्रैफिक को संभालने के लिए पुलिस ने मंगलवार से ही काम शुरू कर दिया है। इस बार नवरात्र के दौरान मंदिर और उसके आसपास 1000 से अधिक पुलिस जवान सुरक्षा और व्यवस्था के लिए तैनात रहेंगे। सीहाेर एएसपी अमित सक्सेना ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर के सभी मार्गों पर 24 घंटे पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के अलावा पुलिसकर्मी ट्रैफिक से लेकर पार्किंग तक की व्यवस्थाएं देखेंगे।
पहले से अच्छी व्यवस्था होगी
^इसबार देवी दर्श