- Hindi News
- वेतनमान आदेश जारी करने की मांग: होशंगाबाद| राज्यके सभी संवर्गों
वेतनमान आदेश जारी करने की मांग: होशंगाबाद| राज्यके सभी संवर्गों
वेतनमान आदेश जारी करने की मांग: होशंगाबाद| राज्यके सभी संवर्गों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को समान रूप से त्रिस्तरीय पदोन्नति समयमान वेतनमान के आदेश जारी करने की मांग मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने की है। संघ के सचिव विनोद दुबे सतीश पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा वेतनमान देने की मांग पूर्व में ही की जा चुकी है। प्रस्ताव मंत्री परिषद में पारित हो चुका है। संघ के दिनेश चतुर्वेदी ने मांग की है कि अग्रवाल समिति की अनुशंसाओं के दिनांक से प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों को समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाए।
पंजीयन10 अक्टूबर तक होगा: होशंगाबाद| धानखरीदी के लिए 10 अक्टूबर तक संबंधित स्थानों पर पंजीयन होगा। स्थानों की जानकारी पहले ही किसानों को दी जा चुकी है। 19 सेवा सहकारी समितियों में यह पंजीयन होगा। पिछले साल 7 हजार 63 किसानों ने पंजीयन कराया था। इस बार 10 हजार किसान पंजीयन करा सकते हैं।
जूनियर्सका वेलकम किया : होशंगाबाद| होमसाइंसकॉलेज के हॉस्टल में सीनियर छात्राओं ने जूनियर छात्राओं के लिए वेलकम पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम के दौरान हॉस्टल की अधीक्षक डॉ.आरबी शाह, वार्डन श्रीमती तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।