पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायत झूठी पाई गई, तो होगी कार्रवाई

शिकायत झूठी पाई गई, तो होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{एसपी ने दिए निर्देश, जिले के सभी थानों से मंगवाई अपराधों की जानकारी

नगरसंवाददाता|होशंगाबाद

जिलेके पुलिस अधिकारियों से और थानों में की जाने वाली शिकायतों की पहले जांच होगी, उसके बाद ही पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। यदि जांच के दौरान शिकायत झूठी पाई गई तो शिकायत करने वाले व्यक्ति पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। चार्ज लेने के बाद एसपी एपी सिंह ने मंगलवार को जिले के पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। एसपी ने जिले के सभी थानों के प्रभारियों पुलिस अधिकारियों से कहा है कि मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए।

एसपी ने बताया कि कई बार लोग आपसी रंजिश, जमीनी विवाद अन्य कारणों से किसी को भी फंसाने के उद्देश्य से शिकायत कर देते हैं। पुलिस केस दर्ज जांच करती है तो मामले झूठे निकलते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए शिकायतों पर ध्यान देकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।