- Hindi News
- कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए युवाओं को आना होगा आगे कलेक्टर
कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए युवाओं को आना होगा आगे- कलेक्टर
होशंगाबाद. कन्याभ्रूण हत्या एक बड़ा अपराध है, इसे रोकने के लिए समाज में युवाओं को आगे आना होगा। समाज में घटती महिलाओं की संख्या अत्यंत चिंताजनक है। अगर हम भ्रूण हत्या पर सख्ती से रोक लग ले तो लिंगानुपात खुद ही संतुलित हो जाएगा। यह बात कलेक्टर संकेत भोंडवे ने मानव अधिकारी आयोग के स्थापना दिवस पर नर्मदा महाविद्यालय के सभाकक्ष में कही मनावाधिकार आयोग के जिला संयोजक डॉ.एलएल शर्मा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक चिन्तनीय विषय है इसीलिए मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए समाज में माहौल बनाने के लिए हमेशा ही ऐसी संगोष्ठी आयोजित की जानी चाहिए है। इस संगोष्ठी में एएसपी अमृतलाल मीना, कॉलेज के प्राचार्य डॉ.ओएन चौबे, आदि उपस्थित थे।