- Hindi News
- फरार आरोपियों पर घोषित होगा इनाम, गठित होगा स्पेशल दस्ता
फरार आरोपियों पर घोषित होगा इनाम, गठित होगा स्पेशल दस्ता
माखननगर के नीतेश कुचबंदिया हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने का जिम्मा अब स्पेशल टीम संभालेगी। यह टीम एसडीओपी के नेतृत्व में काम करेगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए जल्द ही इनाम की घोषणा भी पुलिस अधिकारी कर सकते हैं। मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एएसपी अमृत मीना ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से कोई सुराग नहीं मिल सका है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इनाम की घोषणा भी की जा सकती है।