- Hindi News
- वाहन चालकों ने ट्रैफिक अधिकारियों के सामने जोड़े हाथ
वाहन चालकों ने ट्रैफिक अधिकारियों के सामने जोड़े हाथ
शहरकी ट्रैफिक व्यवस्थाएं सुधारने के लिए शुरु हुई ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई शनिवार को ढीली पड़ गई। ट्रैफिक अमला सड़कों पर निकला तो था, लेकिन अधिकारी वाहन में बैठे-बैठे लोगों को निर्देश देते रहे। उन्होंने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के नाम पर वाहन चालकों से उठक-बैठक लगवाने का मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने ट्रैफिक अमले को हिदायत दी है। बताया जा रहा है कि कुछ वाहन चालकों को ट्रैफिक अधिकारी की सीएम ऑनलाइन में शिकायत भी की है। जिसके बाद कार्रवाई के दौरान की जा रही सख्ती को कम कर दिया गया है। शनिवार को ट्रैफिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने निकले अधिकारी अपने वाहन में ही बैठे रहे। हालांकि वाहन चालकों पर काफी असर दिखाई दिया है। ट्रैफिक अमले को देखत ही कार्रवाई के डर से लोगों ने पहले ही जोड़ लिए। सतरस्ता होते हुए अमला शहर के मुख्य बाजार में पहुंचा।
बाजार में कुछ लोगों ने अपने वाहन रोड के किनारे दुकानों के सामने अव्यवस्थित खड़े कर रखे थे। ट्रैफिक अधिकारियों ने पहले तो माइक पर वाहन चालकों से वाहन हटाने के लिए कहा। तुरंत ही वाहन चालक अधिकारियों के पास पहुंचे और माफी मांगते हुए गलती नहीं करने की बात कही। अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाइश दी।