नियुक्ति आदेश में संशोधन
होशंगाबाद. सहायकरजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति आदेश में कलेक्टर संकेत भोंडवे ने संशोधन किया है। केसला विकासखंड में राजकुमार खत्री अनुविभागीय अधिकारी इटारसी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। बनखेड़ी के लिए तहसीलदार कंछेदीलाल कीर, पिपरिया में नायब तहसीलदार सुशील यादव, सोहागपुर के लिए तहसीलदार विंकी उइके नायब तहसीलदार आरके आर्य, होशंगाबाद के लिए तहसीलदार राजेंद्र पंवार तहसीलदार डोलरिया सुनील शुक्ला, सिवनीमालवा के लिए तहसीलदार श्वाति तिवारी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। ये अधिकारी अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।