- Hindi News
- कार्यकर्ता सहायिकाओं को मुख्यालय पर रहना जरूरी
कार्यकर्ता सहायिकाओं को मुख्यालय पर रहना जरूरी
मतदाता सूची तैयार करने के लिए अधिकारी नियुक्त
होशंगाबाद. मप्रराज्य निर्वाचन आयोग ने जिले की बनखेड़ी नगर परिषद की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी किया है। यह सूची 1 जनवरी 2014 की स्थिति में तैयार की जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होगा। मतदाता सूची तैयार करने के लिए तहसीलदार कंछेदीलाल कीर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अपीलीय अधिकारी के रूप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिपरिया को नियुक्त किया गया है।
कार्यकर्ता सहायिकाओं को मुख्यालय पर रहना जरूरी
होशंगाबाद. आंगनबाड़ीकार्यकर्ता सहायिकाओं को मुख्यालय पर रहने के आदेश आयुक्त एकीकृत बाल विकास सेवा पुष्पलता सिंह ने जारी किए हैं। जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाएं मुख्यालय पर नहीं रहती हैं उनकी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई के आदेश भी आयुक्त ने जारी किए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के सभी परियोजना अधिकारियों को भी अपने-अपने मुख्यालय पर निवास करने के निर्देश दिए हैं।