- Hindi News
- सांची स्तूप गेट की तर्ज पर बनेंगे प्रवेश द्वार
सांची स्तूप गेट की तर्ज पर बनेंगे प्रवेश द्वार
सांची स्तूप गेट की तर्ज पर बनेंगे प्रवेश द्वार
होशंगाबाद: पचमढ़ीमें विस्थापित नालंदा टोला के तीन प्रवेश द्वार सांची स्तूप, बुरहानपुर और चंदेरी गेट की तर्ज पर बनाए जाएंगे। इसके लिए कमिश्नर वीके बाथम ने निर्माण एजेंसी हाउसिंग बोर्ड को तेजी से काम पूरे करने के निर्देश दिए हैं। समग्र विकास के लिए गुरुवार को कमिश्नर सभाकक्ष में बैठक के दौरान श्री बाथम ने नालंदा टोला में सड़क, स्टोन खरंजा, ड्रेनेज सिस्टम सबसे पहले बनाने को कहा। वहीं नालंदा टोला की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल नेचुरल तरीके से बनाने और आवासों के आसपास खाली स्पेश रखने के लिए भी एजेंसी को कहा।