4 किमी की रफ्तार से चली ठंडी हवा
गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
नगर संवाददाता|होशंगाबाद
मौसममें गुरुवार अचानक बदलाव हुआ है। सुबह से बादल छाए हुए थे। दिन में चार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली। शाम को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिसमें बीते एक दिन की तुलना में 3.5 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान में आई यह गिरावट दिसंबर माह में इस सीजन की सबसे अधिक है। एक दिन पहले यह तापमान 30.7 डिग्री था। लेकिन रात का तापमान 2.4 डिग्री बढ़ गया। एक दिन पहले यह तापमान 11.2 डिग्री था जो गुरुवार 13.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जिसकी वजह लोकल डवलपमेंट के कारण बने बादलों को बताया गया है। भोपाल के फोर कॉस्टिंग डिवीजन ने मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह उत्तरी हवाएं चलाना बताया है। स्थानीय मौसम विभाग के डीएस गौर ने बताया कि मौसम के आगे भी इस तरह के बने रहने के संकेत मिले है। लेकिन एक-दो दिनों के भीतर बादल साफ हो जाएंगे। उसके बाद ठंड बढ़ जाएगी।
पचमढ़ी में भी अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री रहा है। एक दिन पहले यहां तापमान 25.9 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रिकार्ड हुआ है जो पहले 6.9 डिग्री था।