पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र कॉलेज से निष्कासित, छात्रा नहीं दे पाएगी परीक्षा

छात्र कॉलेज से निष्कासित, छात्रा नहीं दे पाएगी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेज में समिति गठित करने की मांग

कॉलेजमें इस तरह का मामला सामने आने के बाद छात्रों ने प्राचार्य से कॉलेज में एक समिति गठित करने की मांग की है। अभाविप के नगर मंत्री प्रशांत तिवारी अन्य ने मांग की है कि इस घटना से कॉलेज शर्मसार हुआ है। ऐसी घटना दोबारा हो इसके लिए समिति गठित की जाए। जो छात्र-छात्राओं की जांच उन पर नजर रख सकें।

छात्रों ने प्रबधंन को ज्ञापन सौंपा।

नगर संवाददाता|होशंगाबाद

नर्मदाकॉलेज में संदिग्ध अवस्था में पकड़ाने वाले छात्र-छात्रा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। गुरुवार यह कार्रवाई कॉलेज की अनुशासन समिति की अनुशंसा पर प्राचार्य डॉ. ओएन चौबे ने की। जिसमें छात्र को कॉलेज से निष्कासित कर दिया है और छात्रा को दी गई परीक्षा में बैठने की अनुमति को निरस्त कर दिया है।

प्राचार्य डॉ. ओएन चौबे ने बताया कि पकड़ा गया छात्र कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई करता है। जबकि छात्रा तृतीय सेमेस्टर प्राइवेट की परीक्षा दे रही है। अब छात्र कॉलेज से पढ़ाई नहीं कर पाएगा। वहीं, छात्रा भी परीक्षा में नहीं बैठ पाएगी। कार्रवाई की सूचना बीयू को भी दे दी है।