पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंचन नगर में पाइप लाइन फूटी, तीन सौ घरों में सप्लाई प्रभावित

कंचन नगर में पाइप लाइन फूटी, तीन सौ घरों में सप्लाई प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंचननगर में पाइपलाइन फूटी होने से कई घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है।

नगर संवाददाता|होशंगाबाद

शहरके रसूलिया स्थित कंचन नगर में पांच दिनों से पाइप लाइन फूटी हुई है। जिसके कारण आसपास के करीब तीन सौ घरों में पानी सप्लाई प्रभावित है। जगदीशपुरा में भी बार-बार पाइप लाइन में चोक की स्थिति बन रही है। जिससे लोगों को पीने के लिए समय पर पर्याप्त और शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। पानी की समस्या सामने आने के बाद नपाकर्मियों ने जगदीशपुरा क्षेत्र में पाइप लाइन के ज्वाइंट खोलकर लाइन को साफ किया है। लेकिन रसूलिया कंचन नगर में फूटी लाइन अभी भी ठीक नहीं हुई है, जिससे क्षेत्रवासियों को पर्याप्त और साफ पानी नहीं मिल रहा है।

कंचन नगर के रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर डीएन यादव ने बताया कि कंचन नगर सरस्वती नगर के बीच में नर्मदा जल सप्लाई के लिए दूसरी लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए क्षेत्र में खुदाई की गई थी जिसके कारण पहले से डली दूसरी लाइन फूट गई है। जिससे आसपास क्षेत्र के घरों में पानी नहीं रहा है। नालियों का खराब पानी लाइन में जा रहा है जिससे बीमारी फैल सकती है।

पाइप लाइन के फूटने से नाराज लोगों ने बुधवार नई पाइप लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई को रुकवा दिया था। उनका कहना था कि पहले फूटी लाइन ठीक की जाए, उसके बाद दूसरी लाइन बिछाई जाए। लेकिन इसके बाद भी फूटी लाइन को ठीक नहीं किया गया है। जगदीशपुरा क्षेत्र में सेंट्रल बैंक के पीछे लाइन बार-बार चोक हो रही है। गुरुवार को इसे सुधारा गया है।

समस्यादूरी की जाएगी

^शहरमें पेयजल वितरण की व्यवस्था ठीक चल रही है। लेकिन कहीं कोई समस्या रही है तो उसे ठीक करा लेंगे।^ महेशचंद्रअग्रवाल, उपयंत्रीनपा

,होशंगाबाद