पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल समय में बच्चों की कर दी छुट्टी , ताला लगाकर घर चले गए शिक्षक

स्कूल समय में बच्चों की कर दी छुट्टी , ताला लगाकर घर चले गए शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलसमय में बच्चों की छुट्टी कर दी गई और शिक्षक ताला लगाकर घर चले गए। ऐसा जिला मुख्यालय से महज 5 से 6 किलोमीटर दूर देखने में आया है। जब जिला परियोजना अधिारी टीम जांच करने गुरुवार स्कूल पहुंची। टीम ने एक अन्य स्कूल की जांच भी की है जिसमें एक शिक्षक स्कूल तो आया, लेकिन पूरे पीरियड लगाए बिना ही वापस चला गया। डीपीसी ने इन तीनों मामले में पंचनामा रिपोर्ट तैयार की है। दोनों स्कूल के प्रधान पाठक संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीपीसी एसएस पटेल ने बताया कि पलासी गांव में एक ही परिसर में संचालित होने वाले प्रायमरी मिडिल स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया है। स्कूल समय में दोनों स्कूलों में ताले लगे पाए गए है। कोई भी स्टॉफ स्कूल में नहीं मिला है। स्कूल बंद होने का समय 4.30 बजे है लेकिन स्कूलों में 3.55 बजे ही ताले लगा दिए गए थे।

श्री पटेल ने बताया कि यहां के प्राथमिक स्कूल में कृपाराम उइके एचएम, लक्ष्मीनारायण राजपूत सहायक अध्यापक मिडिल स्कूल में प्रभारी एचएम अलका पटेल दो अतिथि शिक्षक पदस्थ है। प्राथमिक स्कूल उंद्राखेड़ी का भी निरीक्षण किया है यहां सुखनंदन चौरे नामक शिक्षक अनुपस्थित मिला है। जानकारी मिली है कि शिक्षक स्कूल आया था लेकिन मौखिक रूप से कहकर कहीं चला गया था। आगर कला प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण में भवन की स्थिति ठीक नहीं थी। जिसकी पुताई और मरम्मत करने के निर्देश जारी कर दिए है। पलासी के प्रायमरी मिडिल स्कूल को समय से पहले बंद करने स्कूल से अनुपस्थित मिलने वाले प्रधान पाठक, अध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षक अतिथियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम मंे एपीसी एनएस राजपूत विनित साहू शामिल थे।