पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने किया हमला

खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने किया हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^खनिजविभाग की टीम दौरे के लिए निकली थी, रास्ते में कार्रवाई करने पर रेत माफियाओं ने पथराव किया है। विभाग के कुछ कर्मचारियों को चोटें आई है। हमले के दौरान कुछ लोग मदद के लिए पहुंचे थे।^ सीपीपटेल, जिलाखनिज अधिकारी

सूचना नहीं मिली थी

^कार्रवाईको लेकर खनिज विभाग ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी। हमने आगे से ऐसी कार्रवाई के लिए सूचना देने को कहा है। गांव से 5 ट्रैक्टर और छह ट्रालियां जब्त की गई है।^ शशांकगर्ग, एएसपीहोशंगाबाद

इन माफियाओं पर केस दर्ज हुआ

देहातथाना टीआई ने बताया कि पांजरा गांव के धनराज, रंजीत, रामकुमार, सुरेश, मदन, गोपू, मनोज, रोशन, दशरथ सिंह, सहित एक अन्य पर केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस को आरोपियों की तलाश में गांव रवाना कर दिया गया है।

पुलिस खनिज विभाग ने कार्रवाई कर पांजरा घाट से देहात थाने लाई ट्रैक्टर-ट्राॅलियां।

नगर संवाददाता|होशंगाबाद

पांजरातवा घाट में गुरुवार को कार्रवाई के लिए पहुंची। खनिज विभाग की टीम पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। खनिज विभाग की टीम गाड़ियों पर करीब 30 से 40 लोगों ने 15 मिनट तक पत्थर फेंके। हमलावरों ने एक सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर मारा। देहात पुलिस ने बताया कि गांव के दस लोगों के नाम पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, बलवा करने और मारपीट की आधा दर्जन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। खनिज अधिकारी अर्चना चौधरी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7.45 बजे वो अपनी टीम के साथ दौरे पर थी। पंजराघाट के पास टीम को ट्राॅलियों में रेत भरी दिखाई दी। टीम ने सभी ट्राॅलियों को जब्त कर सिपाहियों को ट्रैक्टर में बैठा दियाा। करीब 8.30 के आसपास ट्रैक्टर ट्रालियों से रेत ले जाने वाले लोगों ने हमला शुरु कर पत्थर फेंकने लगे। सिपाही हेमंत राज पर खनिज माफियाओं ने सब्बल और लाठी से हमला किया। हेमंत ट्रैक्टर में फंस गया था इसलिए उसको सबसे अधिक चोटें आई हैं। इसके अलावा माइनिंग इंस्पेक्टर अनिल धुर्वे और शिवा कार्पोरेशन के पप्पू सिकरवार और सुमित भदौरिया भी घायल हुए हैं। पुलिस गांव में पहुंचते ही सिपाही हेमंत राज को छुड़ाकर तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।